फसल बर्बाद करने का विरोध करने पर मारपीट, दो युवक जख्मी

शंभुगंज थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव में गेहूं का फसल बर्बाद करने का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट करते हुए दो लोगों को जख्मी कर दिया

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव में गेहूं का फसल बर्बाद करने का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट करते हुए दो लोगों को जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार, कर्णपुर गांव में सुमन कुमार के गेहूं की फसल में गांव के ही कुछ युवक के बिजली का तार ले जाने के लिए बांस गाड़ रहा था. जब सुमन कुमार और रवि कुमार ने विरोध किया तो गांव के ही चार लोगों ने गाली- गलौज करते हुएलाठी डंटा से मारपीट कर सिर फोड़ दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में दोनों युवक थाना पहुंचा. जहां से पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. घटना को लेकर जख्मी सुमन कुमार और रवि कुमार ने गांव के ही प्रीतम कुमार, आलोक कुमार, रितेश कुमार और सोनू कुमार के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है. थानाध्यक्ष मन्टू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >