आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिला जख्मी, रेफर

आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिला जख्मी, रेफर

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कुसुमखर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें दो महिला जख्मी हो गयी. प्रथम पक्ष के जख्मी सुलेखा देवी पति फंटुस तांती व दूसरे पक्ष के जख्मी निर्मला देवी पति अरविंद तांती का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया. प्रथम पक्ष के जख्मी ने बताया कि वह गुरूवार की सुबह अपने घर में भोजन बना रही थी. तभी उनका पड़ोसी निर्मला देवी उनके चावल में थूकते हुये जबरन चुल्हे में पानी डाल दिया. जिसका विरोध करने पर निर्मला देवी, चंदन तांती अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर ईंट व पत्थर से हमला कर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के जख्मी ने बताया कि वह अपने घर में भोजन बना रही थी. तभी सुलेखा देवी तथा उनकी पुत्री तुलसी कुमारी उनके घर पर आकर बेवजह गाली-गलौज करने लगी. जिसका विरोध करने पर दोनो मां व बेटी ने मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >