जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियामहारा बिंदी गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गयी

बांका.

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियामहारा बिंदी गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों पक्ष से आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. बताया गया कि बच्चू यादव व कांग्रेस यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच शुक्रवार को दोनों पक्ष के बीच कहा सुनी होते-होते मारपीट शुरू हो गयी. जिसमें एक पक्ष से बच्चू यादव, कल्लू यादव, केसर यादव व दूसरे पक्ष से हरेंद्र यादव, कांग्रेस यादव, दीपक यादव जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >