जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार लोगों के विरूद्ध शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र का मामला

शंभुगंज थाना क्षेत्र का मामला शंभुगंज. थाना क्षेत्र के करसोप गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट किया है. जानकारी के अनुसार उक्त गांव में सुनील पोद्दार और सिट्टू पोद्दार के बीच जमीन विवाद चल रहा था. जमीन विवाद को लेकर एक सप्ताह पूर्व भी मामूली रूप से मारपीट हुई थी. मामला थाना पहुंचने के बाद फिर दोनों पक्षों ने थाना में आपसी समझौता कर लिया था. लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर सुनील पोद्दार की पत्नी शीला देवी के साथ मारपीट किया गया. घटना के बाद शीला देवी अपने पति के साथ थाना पहुंची और सिंटू पोद्दार, रवि पोद्दार समेत चार लोगों के विरोध शिकायत की. वहीं आरोपी सिटू पोद्दार, रवि पोद्दार ने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताया हैं. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >