मामूली विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

थाना क्षेत्र के बिरनौधा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हुई. इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी हो गये.

शभुगंज. थाना क्षेत्र के बिरनौधा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हुई. इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी में प्रथम पक्ष से सुनील साह एवं उनके माता संजू देवी पति मंटू साह एवं दूसरे पक्षों से सनुजा देवी शामिल हैं. जख्मी सुनील साह ने बताया कि दो दिन पूर्व परिवार के साथ एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शरीक होने गयी थी. शादी में महिलाओं के नृत्य संगीत देख पड़ोसी अनिष कुमार टिप्पणी करने लगा. विरोध किया तो मंगलवार की सुबह गाली-गलौज करते हुए अनिष कुमार सहित अन्य परिजनों ने मारपीट की. मारपीट में सुनील साह एवं माता संजू देवी जख्मी हो गये. वहीं जख्मी सुनील साह थाने पहुंचा जहां पुलिस पदाधिकारी ने उसे सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जख्मी सुनील साह ने गांव के अनिष कुमार सहित चार अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. वहीं अनिष कुमार सहित अन्य ने बताया कि हम लोगों पर लगा आरोप बेबुनियाद हैं. इस घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >