जमीन विवाद में मारपीट, मां बेटा जख्मी

जमीन विवाद में मारपीट, मां बेटा जख्मी

शंभुगंज.थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने मां और उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किया. जानकारी के अनुसार जोगिनी गांव में मंगलवार को मो सरफराज और मो यूसुफ के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया. जब मो सरफराज की वृद्ध मां बीवी मजनू अपने पुत्र को बचाने के लिये गयी तो उसके साथ भी गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगा. घटना के बाद पीड़ित मो सरफराज अपने वृद्ध मां बीबी मजनू को लेकर थाना पहुंचकर गांव के ही मो यूसुफ और मो सोराव के विरुद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी मो यूसुफ और मो सोराव ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >