जमीन विवाद में हुई मारपीट, दो महिला समेत चार घायल

कटोरिया थाना क्षेत्र के डोमसरणी पंचायत के दर्वेपट्टीगांव में सोमवार की रात्रि जमीन बंटवारा विवाद को लेकर गोतिया के ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के डोमसरणी पंचायत के दर्वेपट्टीगांव में सोमवार की रात्रि जमीन बंटवारा विवाद को लेकर गोतिया के ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज को लेकर रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डा अमित महाजन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. मारपीट में एक पक्ष से कटकी दर्वे का पुत्र मुंशी दर्वे (45वर्ष) व घुटर दर्वे की पत्नी चानो देवी (40वर्ष) घायल हुए हैं. जबकि दूसरे पक्ष से करम दर्वे (45वर्ष) व उसकी पत्नी पार्वती देवी (35वर्ष) जख्मी हुए हैं. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग आवेदन दिया गया है. कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >