बिजली तार में टोंका लगाकर मछली मारने के विवाद में हुई मारपीट

दरभाषण नदी में बिजली तार में टोंका लगाकर मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.

एक पक्ष से किशोरी व दूसरे पक्ष से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत के कठौन व डोमकट्टा गांव के बीच स्थित दरभाषण नदी में बिजली तार में टोंका लगाकर मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. एक पक्ष से कठौन गांव के मंडल टोला निवासी बासुकी साह की 17 वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी घायल हुई है, जबकि दूसरे पक्ष से डोमकट्टा गांव निवासी होरिल पंडित का 26 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार पंडित घायल है. जानकारी के अनुसार, एक पक्ष द्वारा नदी किनारे खेत पटवन को लेकर बिजली का तार लगाया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा बिजली तार में टोंका लगाकर उसके करंट से मछली मारने का काम किया जा रहा था. इसी विवाद में दो पक्षों में बहस होने लगी. जख्मी पंकज कुमार पंडित ने बताया कि उसने जब वीडियो बनाना शुरू किया, तो उक्त लोगों ने उसे ही मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं कठौन गांव निवासी बासुकी साह ने बताया कि उक्त गांव की महिलाओं ने घर पर आकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >