नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर महिला थाना को सुपुर्द कर दिया

अमरपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर महिला थाना को सुपुर्द कर दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया है कि मामले को लेकर पीड़िता की मां ने थाना में लिखित आवेदन दिया था. जिसमें अपनी 13वर्षीय पुत्री के साथ विगत दो वर्षो से दुष्कर्म का आरोप अपने पति के उपर लगाया था. विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट किया जाता था. मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी पिता अजय दास को गिरफ्तार कर महिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >