48 घंटा बीतने के बावजूद भी कैफे संचालक का कोई सुराग नहीं

बाराहाट मुख्य बाजार से रविवार की देर रात गायब हुए कैफे संचालक अमरेंद्र चौधरी का 48 घंटा बीत जाने के बावजूद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है

प्रतिनिधि, बाराहाट. बाराहाट मुख्य बाजार से रविवार की देर रात गायब हुए कैफे संचालक अमरेंद्र चौधरी का 48 घंटा बीत जाने के बावजूद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि, पुलिस ने अब तक इस मामले में परिवार के सदस्यों से जो पूछताछ के दौरान जानकारी प्राप्त की है उसी के आधार पर कई लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ भी की. पुलिस उसे अपने रडार पर रखे हुए हैं. ज्ञात हो कि बाराहाट बाजार के अमरेंद्र चौधरी अचानक अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बिना कोई जानकारी दिए गायब है. जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी काफी खोजबीन की. जब सोमवार की देर शाम उनका कोई अता-पता नहीं चला तो परिवार के सदस्यों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की. जिसके बाद से पुलिस लगातार अमरेंद्र चौधरी की सकुशल बरामदगी को लेकर प्रयासरत है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि पुलिस की पड़ताल जारी है. शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >