पोते के साथ घर लौट रहे वृद्ध करझौंसा हाट के समीप बाइक से गिरकर घायल, अस्पताल में भर्ती

कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर चलती बाइक से गिरने के कारण 63 वर्षीय कैलाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में इलाज जारी है।

Katoria Bike Accident : कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर करझौंसा हाट के समीप बुधवार को चलती बाइक से गिरकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

करझौंसा हाट के पास हुआ हादसा

घायल की पहचान फूलवरिया-कला गांव निवासी स्वर्गीय तूफानी मंडल के 63 वर्षीय पुत्र कैलाश मंडल के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

पोते के साथ लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, कैलाश मंडल अपने पोते के साथ बाइक से करझौंसा हाट से फूलवरिया-कला गांव लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलती बाइक से सीधे पक्की सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार

कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मुकेश कुमार ने घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखी और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >