शंभुगंज में वृद्ध के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

शंभुगंज में वृद्ध के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध को उसके ही भतीजे ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. जानकारी के अनुसार बरौथा गांव के मणि शर्मा को महज एक पुत्री हैं. जिसका शादी मुंगेर जिले में हुआ है, लेकिन अब मणि शर्मा के जमीन पर उसके ही भतीजे गौतम शर्मा का नजर लग गया हैं. उक्त जमीन को वह कब्जा करना चाह रहा हैं. जब मणि शर्मा ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा, जिससे मणि शर्मा जख्मी हो गये. घटना के बाद जख्मी अवस्था में मणि शर्मा थाना पहुंचे और अपने ही भतीजे गौतम शर्मा के विरुद्ध पुलिस से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं गौतम शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >