छात्र-छात्राओं को मंदार पर्वत व ओढ़नी डेम का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मालडीह के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थलों ओढ़नी डेम और मंदार पर्वत का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मालडीह के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थलों ओढ़नी डेम और मंदार पर्वत का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. यह भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राघवेंद्र पासवान ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राघवेंद्र पासवान, सहायक शिक्षक अनिल कुमार, राजीव रंजन सिंह, वितेश कुमार, संतोष कुमार, दीपक तथा सत्य प्रकाश सौरभ उपस्थित थे. शिक्षकों ने छात्रों को पौराणिक महत्व के स्थल मंदार पर्वत, पापहरणी सरोवर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया. मंदार पर्वत परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को इसके आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी. बताया कि यह स्थल आस्था, तप और साधना की परंपरा का प्रतीक रहा है. शिक्षकों ने जैन धर्म से जुड़े मंदार पर्वत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अहिंसा, सत्य और संयम जैसे मूल्यों की जानकारी भी दी. वहीं ओढ़नी डेम के भौगोलिक महत्व, जल संरक्षण और पर्यटन की संभावनाओं पर भी छात्रों को विस्तार से बताया गया. शिक्षकों ने समुद्र मंथन की पौराणिक कथा का रोचक वर्णन करते हुए मंदार पर्वत की भूमिका सरल शब्दों में समझाई, जिससे विद्यार्थियों में विशेष रुचि उत्पन्न हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >