दो बाइक की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

दो बाइक की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में इंगलिशमोड़ चौक के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने जख्मी भागलपुर निवासी कन्हाय कुमार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी चालक ने बताया कि वह सोमवार को बाइक से अपनी पत्नी निशा कुमारी को लेकर डीएलएड का परीक्षा दिलाने के लिए समुखियामोड़ कॉलेज गया था. पत्नी को कॉलेज में छोड़ कर वापस अमरपुर होते हुए भागलपुर जा रहा था. तभी इंगलिशमोड़ चौक के समीप पीछे से बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मारकर मौके पर से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >