दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

खेसर थाना क्षेत्र के खेसर-फुल्लीडुमर मुख्य मार्ग में रक्षा काली मंदिर के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र के खेसर-फुल्लीडुमर मुख्य मार्ग में रक्षा काली मंदिर के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी खेसर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर लाया. जहां डॉ अजय कुमार ने गादी राता गांव निवासी आनंद कुमार एवं पपरेबा निवासी रिशु कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार जख्मी रिशु अपनी बहन को मैट्रिक का परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से बालादेव ईटहरी फुल्लीडुमर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे उक्त युवक की बाइक से उनकी बाइक में टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों बाइक चालक जख्मी हो गये. हालांकि इस घटना में छात्रा बाल बाल बच गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले गया. उधर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया है कि फिलवक्त मामले को लेकर किसी भी पक्ष के द्वारा थाना में आवेदन नही दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >