दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चालक घायल, रेफर

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चालक घायल, रेफर

अमरपुर. अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग पर गंगापुर गढ़ैल गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के डुमरामा मोहल्ला निवासी संजीव कुमार साह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार जख्मी कुल्हड़िया से लौटकर बाइक से अपने घर जा रहा था, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जिससे उक्त चालक घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. यहां डॉ. अमित कुमार शर्मा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >