दो बाइक की सीधी टक्कर में चालक घायल, रेफर

दो बाइक की सीधी टक्कर में चालक घायल, रेफर

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर नयाचक गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चालक घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक बाबु साहेब को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने जख्मी चालक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी चालक ने बताया कि वह अपने घर शंभुगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से बाइक लेकर अमरपुर आ रहा था. तभी नयाचक गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. इस घटना के बाद मौके पर से बाइक चालक अपनी बाइक लेकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >