एक ट्रैक्टर के नदी में पलट जाने से चालक की दबकर मौत

थाना क्षेत्र के बदुआ नदी स्थित केरबार बालू घाट से शनिवार की रात बालू चोरी करने गया एक ट्रैक्टर चालक का ट्रैक्टर नदी के गड्ढे में गिर जाने से चालक की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गयी.

बेलहर. थाना क्षेत्र के बदुआ नदी स्थित केरबार बालू घाट से शनिवार की रात बालू चोरी करने गया एक ट्रैक्टर चालक का ट्रैक्टर नदी के गड्ढे में गिर जाने से चालक की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गयी. इसके बाद ट्रैक्टर मालिक व चालक के परिजनों ने चालक का चोरी छुपे दाह संस्कार कर दिया. ट्रैक्टर चालक तरैया गांव निवासी नीतीश कुमार बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में बालू लोड करने नदी में ट्रैक्टर लेकर गया था. तभी नदी में बालू उठने से बने गड्ढे में उसकी ट्रैक्टर फंस गयी, जिसे निकालने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया और दबकर चालक की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के परिजनों के द्वारा पुलिस को किसी भी प्रकार की लिखित व मौखिक जानकारी नहीं दी गयी. घटना की जानकारी मिली है. मामले में जांच किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >