बेलहर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत छह पर केस दर्ज

Dowry Harassment Case : बेलहर थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव की एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि शादी के बाद से ही मायके से और दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया.

Dowry Harassment Case : बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव की एक विवाहिता ने पति समेत छह ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद उससे मायके से दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और अंततः उसे घर से निकाल दिया गया.

पति समेत छह लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

दुधनिया गांव निवासी विवाहिता गुड़िया कुमारी ने बेलहर थाना में दिए आवेदन में अपने पति सुबोध कुमार पंडित, पवन पंडित, राजेश्वरी देवी, प्रमिला देवी, नीलम देवी और अर्जुन पंडित को आरोपित बनाया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सभी मिलकर उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते रहे.

2018 में हुई थी शादी

विवाहिता ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी सुबोध कुमार पंडित के साथ हुई थी. शादी के समय उसके पिता ने उपहार स्वरूप एक लाख रुपये नकद और जेवरात दिए थे. विवाह के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा और दंपती के दो पुत्र भी हैं.

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट का आरोप

पीड़िता के अनुसार, पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष के लोग उस पर मायके से और दहेज लाने का दबाव बना रहे थे. जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. कई बार पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास भी हुआ, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. अंततः उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि विवाहिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >