शंभुगंज में जनगणना कार्य में लगे प्रगणक के बीच विशेष किट का वितरण

प्रखंड क्षेत्र में चल रहे भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य प्रखंड क्षेत्र में प्रारंभ हो चुका है.

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट Banka News : प्रखंड क्षेत्र में चल रहे भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य प्रखंड क्षेत्र में प्रारंभ हो चुका है. गणना कार्य को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए जनगणना निदेशालय द्वारा उपलब्ध शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी 346 प्रगणक को विशेष किट का वितरण प्रगणकों के बीच किया गया. इसके पूर्व सभी 55 पर्यवेक्षक को जनगणना कीट वितरण किया जा चुका हैं. यह वितरण कार्यक्रम प्रखंड चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार एवं प्रखंड अपर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह की देखरेख में किया गया. बताया गया कि कीट में शामिल आवश्यक सामग्रियां हैं. गणना कार्य में लगे सभी प्रगणकों को क्षेत्र में कार्य के दौरान पहचान और सहूलियत के लिए एक किट बैग दिया गया हैं. इस किट में निम्नलिखित सामग्रियां शामिल हैं. जेसे जनगणना लोगो अंकित एक बैग और टोपी, आइडी कार्ड कवर, कार्ड बोर्ड (क्लिपबोर्ड) और नोट पैड, 2 बॉल पेन और 2 पेंसिल, इरेजर (रबड़) और शार्पनर (कटर), 2 क्लिप सहित अन्य सामग्री कीट में दिया गया है.

अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

कीट वितरण के दौरान चार्ज पदाधिकारी और अपर चार्ज पदाधिकारी ने सभी प्रगणकों को पूरी निष्ठा और शुद्धता के साथ डेटा एकत्रित करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण जनगणना का बेहद महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए सभी प्रगणक सजग रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में त्रुटिहीन कार्य सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >