पेड़ काटने को लेकर सिहो गांव में हुई विवाद, वृद्ध जख्मी

पेड़ काटने को लेकर सिहो गांव में हुई विवाद, वृद्ध जख्मी

बांका. सदर थाना क्षेत्र के सिहो गांव में रविवार को पेड़ काटने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक वृद्ध को मारकर जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है कि सिहो गांव में पेड़ काटने को लेकर अर्जुन यादव को गांव के ही बाबूलाल यादव, अशोक यादव, मिथिलेश यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट किया. जिसके बाद सदर अस्पताल में जख्मी का प्राथमिक उपचार हुआ. साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी बांका. शहर के जगतपुर मोहल्ला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के समीप रविवार को साइकिल सवार को बचाने में एक बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया. जख्मी का प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया गया. बताया जा रहा है कि बरमसिया निवासी मोहन मंडल बाइक से बांका आ रहे थे. इसी दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के समीप साइकिल सवार को बचाने में वे गिरकर जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >