संपत्ति बंटवारे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद, मामला पहुंचा थाना

थाना क्षेत्र के नरौन गांव में पति-पत्नी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के नरौन गांव में पति-पत्नी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी. जानकारी के अनुसार नरौन गांव के विष्णुदेव सिंह ने कुल चार शादी की थी. जिसमें की दो पत्नी तो विष्णुदेव सिंह को छोड़कर भाग गयी. जबकि पहली पत्नी रंजना देवी अपने पुत्र विक्रम कुमार के साथ किसी तरह रह रही है. अब जबकि विक्रम कुमार बड़ा हो गया तो विष्णुदेव सिंह अपनी संपत्ति को चौथी पत्नी से हुए दो पुत्र और एक पुत्री को देना चाह रहे थे. जिसको लेकर विवाद बढ़ गया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि रंजना देवी को अपने ही पति विष्णुदेव सिंह से मारपीट हो गया. घटना के बाद दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >