बैठक में अंग प्रदेश की मांग को लेकर किया गया विचार-विमर्श

जिले में अंग मुक्ति दल की जिला कोर कमेटी का गठन किया गया. संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से कुंदन कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

पंजवारा. जिले में अंग मुक्ति दल की जिला कोर कमेटी का गठन किया गया. संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से कुंदन कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं बबलू कुमार सिंह और नुनु लाल यादव को जिला उपाध्यक्ष, आशुतोष झा को जिला सचिव, सुशील चंद्र झा को कोषाध्यक्ष, मंतोष कुमार सिंह को प्रवक्ता, मुरली मनोहर मंजु को मीडिया प्रभारी तथा आचार्य सुशील झा को सलाहकार बनाया गया. इस अवसर पर अंग प्रदेश की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक व विचार-विमर्श का आयोजन किया गया. बैठक में अंग क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने पर जोर दिया गया. इस क्रम में मंदार पर्वत की तलहटी में अंगराज कर्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक के बाद लखपुरा से लौढ़िया गांव स्थित भयहरण मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंग प्रदेश कल नहीं, आज चाहिए, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाये. तिरंगा यात्रा के क्रम में भैरव बाबा मंदिर, लौढ़िया परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया गया, जिसमें नरेश कुमार प्रियदर्शी एवं सामाजिक चिंतक व साहित्यकार जेबियर झा ने सहभागिता की. तिरंगा यात्रा का समापन मां काली मंदिर, लखपुरा में किया गया. मौके पर प्रमोद यादव, सुनील चौधरी, नीरज झा, सुधीर यादव, अमरेंद्र पंडित, गौतम झा, दिनेश राम, प्रीतम रंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने अंग प्रदेश की मांग को ऐतिहासिक न्याय से जोड़ते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया और इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनजागरण अभियान को और तेज करने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >