Banka News: बांका जिले के धोरैया में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आपूर्ति प्रशाखा धोरैया की टीम ने जांच के दौरान अलग-अलग गांवों में बिजली चोरी पकड़ी, जिसके बाद तीन लोगों के खिलाफ धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. विभाग ने आरोपियों पर हजारों रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
आपूर्ति प्रशाखा धोरैया के कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आए. इसके बाद धोरैया थाना में अलग-अलग गांव के तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया.
प्राथमिकी के अनुसार बिशनपुर गांव की प्रमिला देवी, बिशनपुर के ही जहीरूद्दीन तथा मंदार डेरू गांव की पूनम देवी को आरोपी बनाया गया है.
मीटर बाईपास और टोका लगाकर हो रही थी बिजली चोरी
बिजली विभाग के अनुसार जांच में पाया गया कि दो उपभोक्ता मीटर लगे रहने के बावजूद उसे बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे. वहीं एक अन्य मामले में टोका फंसाकर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी.
विभाग ने इसे विद्युत अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की है.
आरोपियों पर लगाया गया जुर्माना
बिजली विभाग ने बिजली चोरी के मामले में आर्थिक दंड भी लगाया है.
बिशनपुर निवासी प्रमिला देवी पर 3,148 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
जहीरूद्दीन पर 10,787 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
मंदार डेरू निवासी पूनम देवी पर 12,678 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
इन तीनों मामलों में धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Banka News: बिजली विभाग ने दी चेतावनी
कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली उपयोग करने और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से बचने की अपील की.
Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
