धोरैया (बांका). धोरैया अंचल में हल्का कर्मचारी के बीच सीओ ने पंचायत का आवंटन कर दिया है. हल्का कर्मचारी के स्थानांतरण और योगदान की प्रक्रिया के बाद सीओ अनुज कुमार झा ने सभी के बीच पंचायत आवंटित कर दिया है.
सीओ ने बताया कि इसके तहत संदीप कुमार रजक को बटसार और करहरिया, रामानंद चौधरी को ताहिरपुर गौरा और लौगांय, यशवंत राज को मकैता बबुरा और काठबनगांव बीरबलपुर, कुंदन कुमार को चंदाडीह, सैनचक, खड़ौंधा जोठा, अमरदीप कुमार को गचिया बसबिट्टा, जयपुर पैर, संजय चौधरी को कुर्मा, अहीरो व घसिया, गौतम पासवान को सिज्झत बलियास, महिला बिशनपुर तथा गयादीन यादव को रणगांव, चलना तथा भेलाय आवंटित किया गया है .सभी हल्का कर्मचारी को अपने-अपने हल्का में योगदान देकर प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है.
