जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र, किसान व युवा के अध्यक्ष बने जयप्रकाश व पवन

जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र, किसान व युवा के अध्यक्ष बने जयप्रकाश व पवन

अमरपुर. प्रखंड मुख्यालय के बंगाली टोला स्थित जनसुराज पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिला अभियान समिति संयोजक अविनाश यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में पार्टी संगठन की मजबुती के साथ-साथ पदधारकों को गांव-गांव में जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार की गयी. साथ ही आगामी विस चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने की अपील की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीपुर चिरैया के पूर्व मुखिया देवेंद्र कुमार, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गरीबपुर पंचायत के पूर्व सरपंच जयप्रकाश सिंह व युवा अध्यक्ष पद पर पवन पंजियारा का प्रस्ताव लिया गया. प्रखंड कमेटी प्रस्ताव के पर जिला कमेटी द्वारा मुहर लगा दिया गया है. इसके अनुमोदन के लिए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है. बैठक में आइपैक के रणवीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ता को दिये गये जिम्मेदारी का निर्वाहन करने की बात कहीं. साथ ही जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारों को हर एक घर तक पहुंचाने का अपील किया। कहा कि वक्फ के जेपीसी कमेटी के द्वारा अल्पसंख्यकों का विचार नहीं लिया गया. राजद के द्वारा महिलाओं को ढाई हजार रुपया देने की बात को बेमानी बताया. राजद के घोषणा के दिन ही प्रशांत किशोर ने इनके गलत मानसिकता को उजागर कर दिया था. बैठक में प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष सुजाता वैद्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज दास, कृष्णदेव उर्फ ललन, जिला महिला जिलाध्यक्ष कल्पना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन कापरी, जिला सचिव अरविंद ईश्वर व रइस आलम, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार यादव, सीमा कुमारी, पिंकी देवी, बिंदु देवी, रूबी देवी, रंजू देवी, इश्तकार अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. बाद में अमरपुर के रतनपुर मकदुमा पंचायत अंतर्गत महगामा में जनसुराज संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुजाता वैद्य ने पार्टी के उद्देश्यों से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए आगामी विस चुनाव में संकल्पित होकर पार्टी को सहयोग करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >