पथलकुडिया गांव जाने वाले ग्रामीण मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त
Banka News : गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली पुलिया दिन-ब-दिन जर्जर होती जा रही है. हालत ऐसी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.
बाराहाट (बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट
Banka News : बाराहाट प्रखंड के पथलकुडिया गांव जाने वाले ग्रामीण मार्ग पर नहर के ऊपर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है. पुलिया की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है.
गांव की जीवनरेखा बनी पुलिया जर्जर
ग्रामीणों के अनुसार पथलकुडिया गांव के समीप स्थित यह पुलिया गांव को प्रखंड मुख्यालय, बाजार और अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं. पुलिया की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हर दिन बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा
पुलिया के कई हिस्सों में क्षति आने के कारण लोगों में डर का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है. खासकर रात के समय और भारी वाहनों के गुजरने के दौरान स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है.B