शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिवालयों में रविवार सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही

बाराहाट.

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिवालयों में रविवार सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और मां पार्वती के जयकारों से गूंजता रहा. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर, लबोखर तथा बाराहाट स्थित महादेव मंदिर में देखने को मिला, यहां मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था. स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तत्पर रहे. शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. आयोजकों के अनुसार, देर रात लबोखर धाम मंदिर से शिव बारात निकाली गयी, जिसमें रंग-बिरंगी झांकियां शामिल हुईं. शिव बारात को लेकर आसपास के गांवों में उत्साह बना रहा. पूजा-अर्चना को लेकर विशेषकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >