Crime News: बांका में हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर ले ली जान, गांव में फायरिंग से हड़कंप

Crime News: बिहार के बांका जिले से खबर सामने आई है जहां एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनी गांव की बताई जा रही है. तो वहीं, इस दौरान फायरिंग की भी खबर है. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

Crime News: बिहार के बांका जिले से बड़ी खबर है जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. यह पूरा मामला जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनी गांव की है. मृतक की पहचान चंगेरी मिर्जापुर निवासी कार्तिक चौधरी (45 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, वर्चस्व की लड़ाई में इस घटना को अंजाम देने की बात कहीं जा रही है. जिसके बाद पूरे गांव के लोग भय के साए में हैं.

मृतक का रहा है आपराधिक इतिहास

इस मामले को लेकर बताया गया कि, गांव में पहले से ही चल रहे वर्चस्व की लड़ाई में इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस घटना के दौरान फायरिंग की भी बात सामने आई. इधर, यह भी बताया गया कि, मृतक कार्तिक चौधरी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. खबर की माने तो, कार्तिक कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं. वहीं, घटना की सूचना पर बाराहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. 

पुलिस पूरे मामले में कर रही छानबीन

दूसरी तरफ शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा गांव के लोग आक्रोशित होकर बवाल कर सकते हैं, इसकी आशंका होने के कारण इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है. हालांकि, पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है. उपद्रवियों पर नजर तो रखी  जा रही है लेकिन साथ में आरोपियों की छानबीन भी शुरू कर दी गई है. पूरे घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कवायद तेज कर दी गई है. 

Also Read: पटना के मल्टी मॉडल हब में सबकुछ मिलेगा: पार्किंग, रेस्टोरेंट से लेकर पिंक शौचालय तक, कल CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >