ऑटो के धक्के से बाइक सवार दंपती घायल, देवघर रेफर

कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर घोरमारा गांव के निकट हुई दुर्घटना

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर घोरमारा गांव के निकट शनिवार को अनियंत्रित ऑटो के धक्के से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना में घोरमारा गांव निवासी जख्मी जामुन यादव (65 वर्ष) व उसकी पत्नी वीणा देवी (60 वर्ष) को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सक डाॅ विनोद कुमार व डाॅ अमित महाजन ने प्राथमिक उपचार कर जख्मी दंपती को देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरमारा गांव निवासी जामुन यादव अपनी पत्नी वीणा देवी को बाइक पर बैठाकर कटोरिया बाजार आ रहे थे. कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ऑटो से बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार दंपती घायल हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >