दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपती जख्मी, रेफर

दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपती जख्मी, रेफर

अमरपुर. अमरपुर-कजरैली मुख्य पथ पर डुमरामा हाई स्कूल के समीप ओवरटेक करने के दौरान दो बाइक की टक्कर में दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. भागलपुर जिला के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी हाट निवासी कामदेव साह पत्नी रत्ना देवी के साथ शनिवार को बाइक पर सवार होकर अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. तभी डुमरामा हाई स्कूल के समीप ओवरटेक करने के दौरान पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दंपती को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >