थाना में शिकायत करने पर दबंगों ने दंपति को पीटा, जख्मी

थाना में शिकायत करने से नाराज दबंगों द्वारा दंपति और उनके पुत्रों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया

अमरपुर थाना में शिकायत करने से नाराज दबंगों द्वारा दंपति और उनके पुत्रों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव की है. जानकारी के अनुसार उक्त गांव में गत शनिवार की देर शाम सिगरेट के दाम को लेकर विवाद शुरू हुई. जिसमें दबंगों ने मांगन साह व उनकी पत्नी सुलेखा देवी, पुत्र सागर कुमार व आशीष कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया. सभी जख्मियों का इलाज रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी मंगल साह ने बताया कि गांव के ही सीताराम साह और मुकेश साह उनकी दुकान पर सिगरेट खरीदने पहुंचे थे. सिगरेट का दाम 12 रुपये बताया गया तो उन्होंने कहा कि सिगरेट 8 रुपये में मिलती है. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा- सुनी हो गयी, जब पत्नी सुलेखा देवी उनलोगों को समझाने आयी तो उक्त लोगों ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की. घटना के बाद मंगल साह अपनी पत्नी के साथ अमरपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत दर्ज करने के बाद जब वह घर लौटे तो अगले दिन रविवार की सुबह दबंगों ने फिर से हमला कर दिया. जख्मी ने बताया कि सीताराम साह, मुकेश साह, रामदेव साह, मदन साह, गंगा साह समेत अन्य लोग उनके घर में घुस आए और लोहे के सरिया से हमला कर दिया. शोर सुनकर बीच बचाव करने आयी पत्नी व पुत्रों को पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >