आवास निर्माण से रोकने व जान मारने की शिकायत

कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत फूलवरिया गांव निवासी स्व गजाधर तांती की पत्नी वीणा देवी ने बुधवार को कटोरिया थाना में लिखित आवेदन दिया है.

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत फूलवरिया गांव निवासी स्व गजाधर तांती की पत्नी वीणा देवी ने बुधवार को कटोरिया थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें गांव के ही गुड्डु तांती उर्फ सन्नी तांती, फूलमनि देवी व बसंती देवी पर इंदिरा आवास नहीं बनाने देने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता ने बताया है कि देवर गुड्डु तांती, सास फूलमनि देवी व ननद बसंती देवी हमेशा घर से भाग जाने एवं जान से मारने की धमकी देते हैं. पीड़िता ने बताया है कि वर्ष 2012 ई में ही उसके पति की मौत रेल हादसा में हो गयी है. वह किसी तरह से मेहनत-मजदूरी कर अपने व तीन पुत्रियों का गुजर-बसर करती है. उसे आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ है. लेकिन निर्माण कार्य में हमेशा बाधा डाला जाता है. पंचायत का फैसला भी मानने से इंकार कर देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >