विद्यालय में अतिक्रमण को लेकर सीओ ने की जांच

प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय नानन पैर हिंदी में विद्यालय प्रधान द्वारा अतिक्रमण किए जाने से संबंधित दिये गये आवेदन के आलोक में सीओ द्वारा स्कूल पहुंचकर बुधवार को जांच की गयी.

धोरैया. प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय नानन पैर हिंदी में विद्यालय प्रधान द्वारा अतिक्रमण किए जाने से संबंधित दिये गये आवेदन के आलोक में सीओ द्वारा स्कूल पहुंचकर बुधवार को जांच की गयी. सीओ श्रीनिवास सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रधान द्वारा विद्यालय की जमीन को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गयी थी. जिसके आलोक में पहुंचकर जांच की गयी. पाया गया कि विद्यालय को कुल 51 डिसमिल जमीन दान में दी गयी है. जिस पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया अतिक्रमण पाया गया है. जिसे अंचल अमीन द्वारा मापी करवाकर मामले का निष्पादन कराया जायेगा. मौके पर राजस्व कर्मचारी रामानंद चौधरी, अंचल अमीन अभिषेक कुमार, थाना के अवर निरीक्षक अमन कुमार रवि आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >