बांका में बदलेगा मौसम, 19 अगस्त तक बादल और बारिश के आसार

बांका जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, 19 अगस्त तक बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. जानें क्या है पूर्वानुमान और बरतें खास सावधानी.

बांका : जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सोमवार को सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में आसमान में बादल छाने की संभावना है. दिनभर धूप और छांव का सिलसिला बना रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार बांका, भागलपुर समेत दक्षिण-पूर्वी बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चलने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसमी तंत्र के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है. इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

19 अगस्त तक छाए रह सकते हैं बादल

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 19 अगस्त के बीच जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है. जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और हल्की बारिश भी हो सकती है.

इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत तक रह सकती है. पूर्वी हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है.

बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर जाएं

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. गरज-चमक शुरू होने पर तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लेने की अपील की गई है. किसानों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखते हुए खेतों में काम करने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >