बाराहाट (बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट Banka News : बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के खडहरा पंचायत अंतर्गत अमरशहीद सतीश चंद्र झा का गांव में इन दिनों गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है. गांव की गलियों में जगह-जगह फैली गंदगी से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छता अभियान के तहत यहां स्वच्छता कर्मियों की बहाली तथा सुपरवाइजर की तैनाती की गई है, लेकिन इसके बावजूद साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं होने के कारण गलियों में गंदगी फैली रहती है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गांव में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. ऐसे में फैली गंदगी श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर स्वच्छता कर्मियों द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाया जाता है. यदि कहीं से शिकायत मिल रही है तो समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा.
Banka News : खडहरा गांव में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां, गंदगी से ग्रामीण परेशान
बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के खडहरा पंचायत अंतर्गत अमरशहीद सतीश चंद्र झा का गांव में इन दिनों गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है.

Banka News : खडहरा गांव में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां, गंदगी से ग्रामीण परेशान