बंदर के हमले से बालक जख्मी

बंदर के हमले से बालक जख्मी

बांका. अमरपुर थाना क्षेत्र के कंझिया गांव में गुरुवार को बंदर के हमले से 12 वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शंभू राय का पुत्र मनीष कुमार अपने घर के बाहर खेल रहा था. तभी अचानक एक बंदर ने उसके उपर हमला कर दिया. जिससे वह जख्मी हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने जख्मी बालक का प्राथमिक उपचार किया. खेत से मटर तोड़ने पर मां व बेटी को मारपीट कर किया जख्मी बांका. सदर थाना क्षेत्र के रीगा गांव में गुरुवार को खेत से मटर तोड़ने को लेकर मां व उनकी बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार गांव के काजल कुमारी स्कूल जाने के दौरान खेत से मटर तोड़कर खा रही थी. इसको लेकर खेत मालिक उदेश्वर दास ने बच्ची के साथ मारपीट किया. घटना के दौरान जब बच्ची की मां ललिता देवी मौके पर पहुंचीं और विरोध किया, तो खेत मालिक ने उनके साथ भी मारपीट की. जिसमें दोनों मां-बेटी जख्मी हो गयी. मामले को लेकर परिजनों ने इसकी शिकायत थाना में की है. परिजनों ने जख्मी मां व बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां डॉ उस्मान गनी ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. बांका में तिवारी गैंग सक्रिय, दो सदस्यों की हुई पहचान बांका. जिले में तिवारी गैंग की सक्रिय है. यह गैंग बैंकों में भीड़ का फायदा उठाकर ग्राहकों के साथ हेराफेरी करता है और मौका पाकर थैलों से नकदी निकाल लेता है. हाल के दिनों में एडीबी बैंक में एक महिला के थैले से 66 हजार रुपये निकाल लेने की घटना सामने आयी थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी है. पुलिस जांच में इस घटना के पीछे तिवारी गैंग का हाथ सामने आया है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और गैंग से जुड़े दो युवकों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए अन्य जिले के कई इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इस बीच बांका पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बैंक में लेन-देन के दौरान पूरी सतर्कता बरतें. अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, थैलों और पर्स पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें. पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सावधानी से ही इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >