बोलेरो के धक्के से बालक जख्मी, भागलपुर में इलाज के दौरान मौत

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर कोल्ड स्टोरेज के समीप बोलेरो के धक्के से जख्मी 12 वर्षीय बालक की मौत भागलपुर में इलाज के दौरान हो गयी.

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर कोल्ड स्टोरेज के समीप बोलेरो के धक्के से जख्मी 12 वर्षीय बालक की मौत भागलपुर में इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार, विदनचक गांव निवासी राजु शर्मा का पुत्र अंकित कुमार बुधवार की सुबह कोल्ड स्टोरेज के समीप एसके कोचिंग से पढ़कर वापस घर जा रहा था कि तभी कोल्ड स्टोरेज के समीप पवई की ओर से तेजगति से आ रहे बोलेरो ने अनियंत्रित होकर बालक को धक्का मार दिया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया. सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और जख्मी अंकित को रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां चिकित्सक ने बालक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गयी. बालक की मौत का सूचना मिलते ही मृतक की मां गुड़िया देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुहल्लेवासियों ने बताया कि अंकित होनहार था. वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ता था. अंकित के पिता राजू शर्मा कारपेंटर का कार्य करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >