बच्चा चोरी की घटना अफवाह : बांका पुलिस

इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की घटना से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही है

बांका

. इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की घटना से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही है. स्थिति को भांपते हुए बांका पुलिस ने एक सूचना जारी की है. बांका पुलिस की ओर से कहा गया है कि विगत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बच्चों की चोरी, गुमशुदगी व अपहरण होने से संबंधित अनेक प्रकार की खबरें और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों से बहुत तेजी से प्रसारित की जा रही है, जिससे भय एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ऐसी अधिकांश सूचनाएं अफवाह साबित हुई है. इसीलिए अपील के जरिये कहा गया है कि आप सभी से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी सूचनाओं पर बिना सत्यता की जांच किये विश्वास न करें. किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना एवं अफवाह फैलाना अपराध है. इसी तरह की सूचना या मामला प्रकाश में आने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें. आपातकालीन स्थिति में 112 पर डायर करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >