12 फरवरी को बांका पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 फरवरी को बांका पहुचं रहे हैं. वे यहां समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर आएंगे

बांका. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 फरवरी को बांका पहुचं रहे हैं. वे यहां समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर आएंगे. मुख्यमंत्री का बांका में दिनभर का कार्यक्रम हो सकता है. सभी कार्यक्रम व बैठक निष्पादित करने के बाद वे देर शाम मुंगेर रवाना हो सकते हैं. मुंगेर में 13 फरवरी को कार्यक्रम संभावित है. हालांकि, अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रमों की सूची जारी नहीं की गयी है. वे अपनी यात्रा के दौरान प्रगति यात्रा, सात निश्चय सहित अन्य जिले में संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे. जिले के महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. जन संवाद के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक भी लेंगे. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. योजनाओं-परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है, जिसका मुख्यमंत्री उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. साथ ही स्थल निरीक्षण के लिए भी जगह का चयन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूरे दिन भर रहने की वजह से प्रशासन की एक-एक टीम जुटी हुई है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी काम किया जा रहा है. ज्ञात हो कि इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिला को पत्र जारी कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >