छत्तीसगढ़ की महिला श्रद्धालुओं ने कांवरियों को कराया नि:शुल्क जलपान

श्रावणी मेला के दौरान छत्तीसगढ़ की महिला श्रद्धालुओं ने कांवरिया पथ पर नि:शुल्क सेवा शिविर लगाकर कांवरियों को भोजन और जलपान कराया।

कटोरिया (बांका). विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर सेवा और समर्पण की अनूठी तस्वीर देखने को मिल रही है. तरपतिया के निकट स्थित छत्तीसगढ़ बोलबम कल्याण संघ धर्मशाला के सामने कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया. यहां श्रद्धालुओं के बीच पोहा, केला, चाय सहित विभिन्न खाद्य सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया. महिला सेवादार रही सक्रिय सेवा शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. महिलाओं ने कई घंटों तक अपने हाथों से कांवरियों को जलपान कराया और उनकी सेवा में जुटी रहीं. अनिता ढनढनियां, उषा अग्रवाल सहित अन्य महिला श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में लगी रहीं. लंबी दूरी की पैदल यात्रा कर रहे कांवरियों को जब रास्ते में नि:शुल्क जलपान और सेवा मिली, तो उनके चेहरे पर राहत और खुशी नजर आई. कांवरियों ने की सराहना कांवरियों ने सेवा शिविर की व्यवस्था की सराहना करते हुए महिला श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताया. छत्तीसगढ़ धर्मशाला के पवन अग्रवाल ने बताया कि धर्मशाला में पहुंचने वाले कांवरियों को भोजन, जलपान सहित विभिन्न प्रकार की सेवा एवं सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >