एसके-इलेवन बांका ने तीन मैचों में छाताकुरूम, चांदन व तीनडोभा टीम को हराया

दिवंगत बुद्धिजीवी स्व प्रभु शर्मा की पुण्य स्मृति में लगातार 15वें वर्ष संचालित बैरीसाल चैंपियंस लीग (बीसीएल) 2025-26 क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें दिन बुधवार को चार मैच खेले गए.

चांदन सुपरस्टार टीम ने छोटू-इलेवन को छह विकेट से किया पराजित

कटोरिया. प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान पर दिवंगत बुद्धिजीवी स्व प्रभु शर्मा की पुण्य स्मृति में लगातार 15वें वर्ष संचालित बैरीसाल चैंपियंस लीग (बीसीएल) 2025-26 क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वें दिन बुधवार को चार मैच खेले गए. जिसमें एसके-इलेवन बांका की टीम ने तीन मैचों में छोटू-इलेवन छाताकुरूम, चांदन सुपरस्टार व दिव्या-इलेवन तीनडोभा टीम को पराजित किया. वहीं एक मैच में चांदन सुपरस्टार की टीम ने छोटू-इलेवन छाताकुरूम टीम को छह विकेट से शिकस्त दी. पहले मैच में एसके-इलेवन बांका की टीम ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 140 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए छोटू-इलेवन छाताकुरूम की टीम 7 विकेट खोकर 89 रन ही बना पायी. एसके-इलेवन की टीम 51 रनों से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ दि मैच का खिताब गुरफान को मिला. उसने 40 रन बनाए व तीन विकेट भी चटकाए. दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसके-इलेवन की टीम ने 3 विकेट खोकर 140 रन बनाए. जवाबी पारी में चांदन सुपरस्टार की टीम 9 विकेट खोकर 100 रन ही बना पायी. एसके-इलेवन की टीम 40 रनों से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ द मैच का खिताब मो गुरफान को मिला. उसने 23 गेंद में 67 रन बनाए व दो विकेट भी लिया. तीसरे मैच में छोटू-इलेवन छाताकुरूम की टीम ने 8 विकेट खोकर 95 रन बनाए.

जवाबी पारी में चांदन सुपरस्टार की टीम ने 6 ओवर में ही 4 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. चांदन की टीम 6 विकेट से विजयी घोषित हुई. चौथे मैच में एसके-इलेवन बांका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 125 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए दिव्या-इलेवन तीनडोभा की टीम 4 विकेट खोकर 69 रन ही बना पायी. एसके-इलेवन की टीम 56 रनों से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ दि मैच का खिताब कुणाल कुमार को दिया गया. उसने 5 गेंद में 18 रन बनाए व दो विकेट भी लिए. मैच के दौरान अंपायर की भूमिका आकाश शर्मा व राहुल ने निभाई. जबकि स्कोरिंग आयोजक सुनील कुमार शर्मा एवं कॉमेंट्री गौरव कुमार ने किया. आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सुनील कुमार शर्मा अध्यक्ष शंभु यादव, मुख्य संयोजक हितेश सिंह, खेलप्रेमी पंकज कुमार पप्पू, शिक्षाविद डबलू शर्मा, खेलप्रेमी रितेश कुमार ठाकुर, कमल यादव, गुड्डू पोद्दार, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, नंदकिशोर यादव आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >