केंद्रीय रिजर्व महिला पुलिस ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, दर्ज करायी प्राथमिकी

केंद्रीय रिजर्व महिला पुलिस ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप,

बेलहर. थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव की बबीता हासदा ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति अमन कुमार टुडू के विरुद्ध प्रताड़ित करने व मारपीट करने तथा पैसा मांगने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मैं वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस में अमेठी उत्तर प्रदेश में सिपाही के पद पर पदस्थापित हूं. मेरी शादी के करीब 5 वर्ष पूरे होने के बाद भी मेरे पति ने हमेशा मेरे साथ प्रताड़ित किया जाता है तथा जब मैं अपने पति से बच्चा लाने की बात कहती हूं तो वह मेरे साथ बेवजह मारपीट व प्रताड़ित करने लगता है. उसके द्वारा कहा जाता है कि अभी मेरे छोटे भाई को सेट करने दो. इसके लिए वह हमसे हमेशा पैसे की मांग करता है तथा पैसा देने से मना करती हूं तो तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगता है. जिसके कारण मैं अपने मायके से ही ड्यूटी पर आती जाती हूं. अपने ससुराल आने पर मेरे पति के द्वारा मेरे साथ मारपीट भी किया जाता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >