सुप्रीम कोर्ट में लंबित वादों का विशेष लोक अदालत के माध्यम से होगा निपटारा- जिला जज

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर आगामी 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों का निपटारा विशेष लोक अदालत में किया जाना है.

बांका. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर आगामी 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों का निपटारा विशेष लोक अदालत में किया जाना है. इसको लेकर जिला जज सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष निखिलेश त्रिपाठी ने अपने कार्यालय वेश्म में प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि पहली बार विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सर्वाेच्च न्यायालय से जुड़ी कई लंबित वादों का निपटारा होना है. वैसे लोग जिनका मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है. वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में अपने वादों का आवेदन देकर उसका निपटारा विशेष लोक अदालत में करा सकते हैं. इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज राजेश कुमार सिंह, न्यायालय कर्मी कृष्णा कुमार, संजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >