दबंगों ने बाप-बेटे को पीटा, जख्मी

थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी व डंडे से प्रहार कर पिता व पुत्र को जख्मी कर दिया

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी व डंडे से प्रहार कर पिता व पुत्र को जख्मी कर दिया. जख्मी सीताराम कापरी, उनका पुत्र गौतम कापरी व चंदन कापरी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर जख्मी सीताराम कापरी ने बताया कि उन्होंने अपना निजी घोड़ा गाड़ी की बिक्री की थी. जिसको लेकर गांव के ही दबंग मिथुन कापरी एवं सिथुन कापरी गत बुधवार की रात अन्य लोगों के पास घोड़ा गाड़ी की बिक्री करने का विरोध करते हुए उन्हें गाली गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर जब उनके पुत्र बीच बचाव करने आये तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >