घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी रजनी देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया.

अमरपुर(बांका). थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी रजनी देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि उनका देवर गोपाल दास आये दिन किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते रहता है. शुक्रवार की सुबह दुध मांगते हुए वह गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर देवर ने लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है.

महिसौथा में युवक ने पत्नी के साथ किया मारपीट

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के महिसौथा गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिला के साथ उसके ही पति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. जानकारी के अनुसार महिसौथा गांव के राजेश चौहान फास्ट फूड का दुकान चलाता है. जहां शुक्रवार को रिंकू देवी को बर्तन साफ नहीं करने के आरोप में उसके ही पति राजेश चौहान ने गाली-गलौज किया, जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट किया. घटना के बाद पीड़िता महिला अपने पुत्र के साथ थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति राजेश चौहान के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि परिवारिक मामला है फिर भी मामले काी जांच करायी जा रही है. दोषी पर कारवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >