सड़क दुर्घटना में भाई की मौत, बहन घायल

कधार बाजार के समीप तीखे मोड़ पर हादसा

जयपुर जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कधार बाजार के समीप तीखे मोड़ पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि पीछे बैठी उसकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक की पहचान देवघर जिला के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया गांव निवासी लाल्टू पुझार के रूप में हुई है. जबकि जख्मी महिला की पहचान काल्हाडिंडा गांव निवासी वकील पुझार की पत्नी मेहरिया देवी के रूप में हुई है. उसका उपचार देवघर में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार काल्हाडिंडा गांव से भाई बहन बाइक द्वारा झारखंड के तिलैया गांव जा रहे थे. जमदाहा-जयपुर मुख्य मार्ग सड़क पर कधार बाजार के समीप तीखे मोड़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दोनों घायलों का स्वास्थ्य उपकेंद्र जयपुर में प्राथमिक उपचार हुआ. फिर दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर भेजा गया. जहां इलाज के दौरान लाल्टू पुझार की मौत हो गयी. पीड़ित परिवार में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >