बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को पीटा

पीड़ित ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध जयपुर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

पीड़ित ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध जयपुर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

जयपुर.जयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात्रि शादीशुदा बहन के साथ की जा रही छेड़खानी का विरोध करने पर पीड़िता के भाई के साथ मारपीट की गयी. जख्मी भाई का कटोरिया रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. घटना के संबंध में पीड़िता के जख्मी भाई ने जयपुर थाना क्षेत्र के चरणा गांव निवासी नागेंद्र शर्मा सहित तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उसने बताया है कि शुक्रवार की रात्रि करीब एक बजे जब वह लघुशंका के लिए निकला, तो देखा कि उसकी बहन के साथ नागेंद्र शर्मा छेड़खानी कर रहा है. नजर पड़ते ही वह भागने लगा. पीछा करने पर बगल के मुहल्ला में आयोजित शादी समारोह में चला गया. वहां मौजूद उसके साथी सह बोलेरो ड्राइवर व उसके एक भाई ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया. जयपुर थाना की पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >