Banka News : शंभुगंज विरनौधा के लपका बांध में डूबने से बालक की मौत

घटना के बाद परिजनों में कोहराम

शंभुगंज.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विरनौधा गांव स्थित बहियार के लपका बांध में डूबकर एक बालक की मौत हो गयी. मृत बालक गांव के ही अमरजीत साह का 5 वर्षीय पुत्र देवा कुमार है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. जानकारी के अनुसार, विरनौधा गांव के अमरजीत साह और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी अपने खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे. जहां उसके साथ सबसे छोटा पुत्र देवा कुमार भी गया था. इस दौरान जब धान की रोपाई करने के बाद दोपहर में भोजन करने के लिए अमरजीत और उसकी पत्नी अपने घर आ रहे थे, तो उसका पुत्र भी पीछे-पीछे घर आ रहा था. इसी दौरान वह फिसल कर बांध में गिर पड़ा और गहरे पानी में डूब गया. जब तक शोर पर ग्रामीण दौड़े और उसे पानी से बाहर निकाला, तब तक बालक की मौत हो चुकी थी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया. जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था. परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस पदाधिकारी को दे दी गयी है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी फोन पर पीड़ित परिजनों द्वारा दी गयी है. जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >