शीशवा बहियार के बुढ़वा डांड़ के पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव

शीशवा बहियार स्थित बुढ़वा डांड़ के पुल के नीचे शुक्रवार को 40 वर्षीय एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोरगम्मा गांव के शीशवा बहियार स्थित बुढ़वा डांड़ के पुल के नीचे शुक्रवार को 40 वर्षीय एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना पर गोरगम्मा समेत भरको, कापरीचक, कासपुर आदि गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था. पुल के नीचे पानी रहने की वजह से मृतक का शरीर फुल गया था तथा शव पूरी तरह से क्षत विक्षिप्त हो गयी थी. जिसके कारण शव का शिनाख्त नहीं हो पाया. घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया कि शायद शव की अन्यत्र हत्या कर शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से पुल के नीचे फेंक दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर दारोगा विजय कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पुल के नीचे से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है. पुलिस ने बताया है कि फिलवक्त शव की पहचान नही हो पायी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है. शव की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >